اتراکھنڈ۔

नगर निगम देहरादून में नए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कार्यभार संभाला

Editor
April 27 2022 Updated: April 27 2022
0 0
नगर निगम देहरादून में नए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कार्यभार संभाला

देहरादून।  देहरादून नगर निगम के नए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पहले उत्तरकाशी में डीएम तैनात थे। देहरादून के नगर आयुक्त रहे अभिषेक रूहेला को डीएम उत्तरकाशी बनाया गया है, जहां उन्होंने चार्ज ले लिया है।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने मंगलवार को नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त मनुज गोयल का स्वागत किया। मेयर ने नगर आयुक्त को निगम की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना और विकास कार्यों पर समय से काम पूरा करवाना उनकी प्राथमिक्ता होगी। निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने नगर आयुक्त का स्वागत किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS